टिकट न मिलने से नाराज आधा दर्जन राजद नेताओं ने पार्टी छोड़ी
पार्टी छोड़ने वाले प्रमुख नेताओं में सबसे बड़ा नाम अनिरूद्ध प्रसाद यादव ऊर्फ साधु यादव का है। राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव के साले साधु गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
इसके अलावा बांका से सांसद गिरिधारी यादव व वरिष्ठ नेता रमई राम ने भी टिकट न मिलने से नाराज होकर राजद छोड़ दिया है। दोनों ने साधु यादव के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
राजद की वरिष्ठ नेता रमा देवी ने भी पिछले दिनों राजद को टाटा, बाय-बाय कह दिया। वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा ने उन्हें पूर्वी चम्पारण से अपना उम्मीदवार भी बना दिया है।
राजद के ही कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद और मंगनीलाल मंडल ने बुधवार को जदयू में शामिल होने की घोषणा की।
ऐसी चर्चा जोरों पर है कि टिकट न मिलने से नाराज कई और नेता जल्द ही राजद का साथ छोड़ अन्य दलों का दामन थाम सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications