शिक्षकों में हिंसक प्रवृत्ति में सुधार के लिए एनसीआरटी की पहल
एनसीईआरटी की समाज विज्ञान व मानविकी शिक्षा विभाग की प्रमुख सविता सिन्हा ने कहा, "कक्षा में घटने वाली दोनों तरह की हिंसा, चाहे छात्रों में आपसी हिंसा हो या शिक्षकों द्वारा छात्रों को पीड़ित किए जाने का मामला हो, हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। यहां न तो शिक्षक पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित हैं और न उस दर्जे का शिक्षण प्रशिक्षण कोर्स ही है। यह एक बड़ा मुद्दा है।"
स्कूलों में मानवाधिकार शिक्षा पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, "सेवा पूर्व और सेवा के दौरान शिक्षकों के लिए तैयार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हम मानवाधिकार शिक्षा को शामिल करने तथा सैद्धांतिक के बदले अधिक व्यावहारिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि इसके एक दिन पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूल के एक अध्यापक को 10वीं के छात्रों की पिटाई कर उन्हें बुरी तरह घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। छात्रों का गुनाह बस इतना था कि वे कक्षा में शोर मचा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications