शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 35 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 50.41 अंकों की गिरावट के साथ 8951.34 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 0.20 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 2807.35 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 13.06 अंकों यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2761.06 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि 16.85 अंकों यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वह 3114.38 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 8999.98 के उच्चतम और 8867.13 के न्यूनतम स्तर को छुआ, जबकि निफ्टी 2816.10 के उच्चतम और 2773.65 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई में सबसे ज्यादा धातु सेक्टर के शेयरों में 1.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.14 फीसदी की गिरावट आई। धातु के अलावा एफएमसीजी, तेल व गैस, प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1245 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1219 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications