कांग्रेस की केरल सूची में 5 नए चेहरे, कार्यकर्ताओंमें असंतोष
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार रात केरल के 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पार्टी ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व उप महासचिव शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से चुनाव मैदान में उतारा है।
उम्मीदवारों के एलान से प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है। कोच्चि में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विधायक के. वी. थामस का पुतला जलाया। एर्नाकुलम सीट से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिबी इदीन को टिकट न दिए जाने से ये कार्यकर्ता नाराज थे।
राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शनिमोल उसमान को उम्मीद थी कि उन्हें अलापुझा से उम्मीदवार बनाया जाएगा लेकिन इसकी जगह उन्हें कासरगोड से टिकट दिया गया है। उन्होंने यह टिकट ठुकरा दिया है।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने पहले ही केंद्रीय नेतृत्व को इस बात से अवगत करा दिया था कि मैं कसारगोड़ से ही चुनाव लडूंगी।"
पहली बार पार्टी का टिकट पाने में सफल रहे उम्मीदवारों में के. पी. धनपालन, शशि थरूर, एन. के. सुधीर, एम. के. राघवन और जी. बालचंद्रन शामिल हैं।
उन सात उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है जो पिछला चुनाव हार चुके हैं :- एम. एल. शाहनवाज, पी. सी. चाको, सतीशन पछेनी, एंटो एंटनी, पी. टी. थामस, शनिमोल उसमान और कोड़िकुन्निल सुरेश।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications