चिदंबरम ने उड़ीसा के सुरक्षा हालात का जायजा लिया(लीड-1)

सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "कंधमाल और नक्सल प्रभावित अन्य क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।"

पिछले साल कंधमाल जिले में विश्व हिंदू परिषद के एक नेता और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुरक्षा प्रबंधों के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दे दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। चिदंबरम ने पटनायक को आश्वासन दिया है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए उन्हें पर्याप्त केंद्रीय बल मुहैया कराए जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त एन. गोपालस्वामी और निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला भी चुनाव तैयारियों का जायजा लेने राज्य में पहुंचे हैं।

उनका सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

उड़ीसा में विधानसभा के 147 सदस्यों और लोकसभा के 21 सदस्यों के चयन के लिए दो चरणों में 16 और 23 अप्रैल को मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+