सोमाइली लुटेरों ने ग्रीक मालवाहक पोत अगवा किया
एथेंस, 20 मार्च (आईएएनएस)। सोमाइली तट पर गुरुवार को समुद्री लुटेरों ने एक ग्रीक मालवाहक जहाज को अगवा कर लिया। यह जानकारी ग्रीक के मर्चेट मैरीन मंत्रालय ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मालवाहक पोत टाइटन पर चालक दल के 24 सदस्य सवार हैं और और उस पर इस्पात लदा है। सोमालिया के तट पर लुटेरों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।
अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के तीन सदस्य ग्रीक हैं। अफ्रीका के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर जहाजरानी मार्गो पर हाल के महीनों में खतरा बढ़ा है।
जनवरी में लुटेरों ने ग्रीक पोत को कैमरून तट से अगवा कर लिया था और उसके कप्तान का कत्ल कर दिया था। पिछले महीने भी लुटेरों ने एक ग्रीक मालवाहक जहाज को अगवा कर लिया था।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(नाटो) के पोतों ने सोमालिया के तट पर वर्ष 2008 के अंत में लुटेरों के विरूद्ध अभियान शुरू किया था लेकिन ये प्रयास ज्यादा कारगर नहीं रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications