वरुण की टिप्पणियाँ दुर्भाग्यपूर्ण: मनमोहन

वरुण की टिप्पणियाँ दुर्भाग्यपूर्ण: मनमोहन

मनमोहन सिंह का कहना था,'' यदि वरुण गांधी की टिप्पणियाँ सही हैं तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.''

दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो लोक सभा चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.

उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी सरकार के प्रदर्शन के आधार पर यूपीए फिर सत्ता में आएगी.

यदि वरुण गांधी की टिप्पणियाँ सही हैं तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

यदि वरुण गांधी की टिप्पणियाँ सही हैं तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं

मनमोहन सिंह ने कहा,'' मुझे विश्वास है कि कामकाज के आधार पर लोग यूपीए सरकार को सत्ता में फिर से वापस लाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि वो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और चुनाव प्रचार करेंगे.''

जब उनसे पूछा गया कि लोक सभा चुनावों में वो किसको अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानते हैं, इस पर उनका कहना था,'' विरोधी विरोधी होते हैं, हमें किसी को कम नहीं आंकना चाहिए.''

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की धमनियों में रुकावट थीं जिन्हें दूर करने के लिए 24 जनवरी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बाइपास सर्जरी की गई थी.

सर्जरी के बाद पहली बार बुधवार को उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+