डकैतों ने 12 लोगों को जिंदा जलाया

मौत के इस तांडव में पांच पुरूष, चार महिलाएं और तीन बच्चे जलकर खाक हो गये। डकैतों के जंगलराज को बयान कर रही इस घटना पर पुलिस-प्रशासन तो मौन है, ग्रामीण इलाकों में अपना वोट बैंक तलाशने वाले जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने भी चुप्पी साध रखी है।
ठोकिया के गुर्गों का हाथ
बताया जा रहा है कि इस वारदात में हाल ही में मुठभेड़ में मारे गये डकैत अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठोकिया के गुर्गों का हाथ है। सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के बिछियन गांव में बुधवार रात दीपक और सुंदर पटेल गिरोह ने शक की बिला पर धावा बोल दिया। सुंदर पटेल पिछले दिनों मारे गए डकैत ठोकिया का भाई है।
डकैतों को शक था कि लल्लू पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। इसी शक के आधार पर डकैतों ने लल्लू के परिजनों और कुछ रिश्तेदारों पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
मझगवां थाने के प्रभारी जीपी सिंह ने ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों की जल कर मौत हो गई है।
इस घटना के बाद रीवा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और सतना के पुलिस अधीक्षक समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मझगवां क्षेत्र में पहुंच गया है और डकैतों की तलाश जारी है।
गौरतीलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड में ठोकिया मारा जा चुका है। उसके गिरोह के बचे-खुचे सदस्य अपना गिरोह बना कर इस अंचल में सक्रिय हैं।
इसे भी देखें: झारखंड में लोगों ने 12 डकैतों को मार डाला


Click it and Unblock the Notifications