शिबू सोरेन विधानसभा का भी चुनाव लड़ेंगे

राज्य की दुमका संसदीय सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे जबकि जामताड़ा विधानसभा सीट पर आगामी 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में भी वे पार्टी के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित विधायक विष्णु भैया के इस्तीफे के कारण जामताड़ा विधानसभा सीट खाली है।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में झामुमो व कांग्रेस ने मिलकर सीटों का तालमेल कर लिया है। इस समझौते के मुताबिक झामुमो पांच और कांग्रेस 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
झामुमो ने गुरुवार को घोषणा की कि दुमका से सोरेन, जमशेदपुर से सुमन महतो, गिरीडीह से टेकलाल महतो और राजमहल से हेमलाल मुर्मु पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications