कंडोम पर पोप के बयान की निंदा

pope benedict

कई यूरोपीय देशों ने पोप बेनेडिक्ट के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कंडोम एचआईवी/एड्स की समस्या को और बढ़ा सकता है. इस हफ़्ते अफ़्रीका की यात्रा पर जा रहे पोप ने कहा है कि कंडोम के वितरण ने एचआईवी वायरस को रोकने की जगह समस्या को बढ़ाया है.

फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कंडोम इस रोग की रोकथाम का मूल साधन है. जर्मनी के मंत्रियों ने कहा है कि ग़रीबतम लोगों को परिवार नियोजन से रोकना ग़ैरज़िम्मेदाराना है.

रोमन कैथोलिक चर्च मानता है कि वैवाहिक संबंधों में निष्ठा और यौन संबंधों में संयम एचआईवी वायरस को फैलने से रोकने का सबसे अच्छा उपाय है.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के हिसाब से अफ़्रीका में दो करोड़ 20 लाख लोग एचाईवी से पीड़ित हैं यानी दुनिया के एचआईवी पीड़ितों की संख्या का दो तिहाई.

निंदा

फ़्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एरिक शेवेलियर ने कहा है, "हालांकि हमें यह अधिकार नहीं है कि हम चर्च के सिद्धांतों पर कोई फ़ैसला सुनाएँ लेकिन हम मानते हैं कि ऐसी टिप्पणियाँ लोकस्वास्थ्य की नीतियों के लिए ख़तरा है."

बर्लिन में जर्मन स्वास्थ्य मंत्री उल्ला शमित और विकास मामलों के मंत्री हेडमारी विकज़ोरेक ज़्यूल ने एक साझा बयान में कहा है, "कंडोम जीवन रक्षक हैं, न सिर्फ़ यूरोपीय देशों में बल्कि दूसरे महाद्वीपों में भी."

एचआईवी/एड्स एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ़ पैसों के बल पर ख़त्म नहीं की जा सकती, यह कंडोम के वितरण से नहीं रोकी जा सकती, बल्कि इससे समस्या बढ़ सकती है पोप बेनेडिक्ट

एचआईवी/एड्स एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ़ पैसों के बल पर ख़त्म नहीं की जा सकती, यह कंडोम के वितरण से नहीं रोकी जा सकती, बल्कि इससे समस्या बढ़ सकती है

उन्होंने अपने बयान में दिया है, "विकासशील देशों को परिवार नियोजन के लिए आधुनिक सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए, ख़ासकर कंडोम."

नीदरलैंड के विकास मामलों के मंत्री बर्ट कोएंडर्स ने पोप के बयान को गंभीर और बेहद घातक बताते हुए कहा है, "पोप एचआईवी/एड्स के मामले की समस्या बढ़ा रहे हैं."

पोप का बयान

कैमरून के रास्ते में पोप बेनेडिक्ट ने कहा था, "एचआईवी/एड्स एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ़ पैसों के बल पर ख़त्म नहीं की जा सकती, यह कंडोम के वितरण से नहीं रोकी जा सकती, बल्कि इससे समस्या बढ़ सकती है."

इस समस्या का हल सुझाते हुए उन्होंने कहा कि 'आध्यात्मिक जागृति' और 'पीड़ित लोगों के प्रति दोस्ताना व्यवहार' ही उपाय है. जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि कंडोम एचआईवी को फैलने से रोकने के कई उपायों में से एक है.

दक्षिण अफ़्रीका में ट्रीटमेंट एक्शन कैंपेन की रेबेका होड्स का कहना है, "कंडोम का विरोध करना दिखाता है कि पोप के लिए धर्म सिद्धांत अफ़्रीकी लोगों की ज़िंदगी से ज़्यादा महत्वपूर्ण है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+