दस साल तक किया बेटियों का बलात्कार

father rapes doughters
मुंबई। अमीर बनने की चाह रखने वाले एक 60 वर्षीय व्यवसायी पिता ने तांत्रिक के कहने पर अपनी ही बेटियों के साथ लगातार दस साल तक बलात्कार किया। मीरा रोड पुलिस ने व्यवसायी सहित उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

बेटियों ने माता-पिता पर 10 वर्षों से जुल्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस दंपत्ति की बड़ी लड़की (21 वर्ष) करीब नौ सालों तक अपने ही पिता की हवस की शिकार होती रही।

लेकिन, जब उसने देखा कि उसका पिता उसकी छोटी बहन (15) को भी बर्बाद कर रहा है तो उससे रहा न गया और उसने अपने मामा और नानी को सारा मामला बताया तो दोनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने बताया कि मीरा रोड पर रहने वाला यह दंपत्ति हंसमुख राठौड़ (60) नाम के तांत्रिक के प्रभाव में था। तांत्रिक ने जुलाई 2000 में कहा था कि यदि बाप अपनी बेटी (उस समय 12 वर्ष) के साथ ही शारीरिक संबंध बनाए तो घर में बरकत आएगी। पुलिस ने तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भी घर की बड़ी लड़की के संग बलात्कार करने का आरोप है।

यह परिवार मूलत: गुजरात का रहने वाला है। इस घर के मुखिया की अंधेरी में वाहनों के रेडियम प्लेट बनाने की एक फैक्ट्री है। इन तीनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाना है।

गौरतलब है कि ऐसा ही एक वहशियाना मामला पिछले दिनों ऑस्ट्रिया में भी सामने आया है। जहां जोसफ फ्रिट्ज नामक व्यक्ति ने 24 साल तक अपनी ही बेटी को घर में कैद रखकर उसका बलात्कार किया। बेटी ने इस दौरान सात बच्चों को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+