'भारतीय बच्चे अमेरिकी बच्चों से तेज'

ओबामा ने गुरुवार को अमेरिका की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ विशेष स्तर की परीक्षा को पास कर लेना ही बहुत नहीं है, बल्कि हमें अमेरिकी बच्चों को और देशों के बच्चों की तरह ज्यादा तेज, बौद्धिक रूप से सशक्त और अच्छा प्रदर्शन करने योग्य तैयार करने की जरूरत है।
ओबामा ने कहा कि अगर भारतीय और चीनी बच्चों से तुलना करें तो एक ही कक्षा के बच्चों में अमेरिकी बच्चे मध्यम दर्जे के निकलेंगे। यह जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों की अकेले नहीं है, बल्कि अभिभावकों को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिये।
आप एक टीचर पर पूरा भार नहीं डाल सकते हैं। आपको स्वयं देखना होगा कि आपका बच्चा किस दिशा में जा रहा है। अभिभावकों को यह देखने की जरूरत है कि उनके बच्चों में आगे बढ़ने की ललक है, या नहीं। इन बातों के साथ ओबामा ने अमेरिकी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।
ओबामा की इस टिप्पणी पर आपकी क्या राय है। नीचे दिए कमेंट बाक्स में अपना मत व्यक्त करके बहस में शामिल हों।


Click it and Unblock the Notifications