जोसेफ़ फ़्रिट्ज़ल को आजीवन कारावास

जोसेफ़ फ़्रिट्ज़ल को आजीवन कारावास

फ्रिट्ज़ेल ने बुधवार को अपने ख़िलाफ़ लगाए गए सभी गंभीर आरोपों को स्वीकार कर लिया था जिनमें व्यभिचार, हत्या, बलात्कार, बंधक बनाने जैसे अभियोग शामिल हैं.

गुरुवार को हुई सुनवाई में जूरी के सामने फ्रिट्ज़ेल ने कहा, "मैं दिल से दुखी हूँ, मुझे अफ़सोस है कि मैंने अपने परिवार के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया."

इससे पहले मंगलवार को फ्रिट्ज़ेल ने कई गंभीर आरोपों को मानने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद उन्होंने अपने सारे गुनाह कबूल कर लिए.

अदालत में सरकारी डॉक्टर ने कहा कि फ्रिट्ज़ेल को दूसरे क़ैदियों के साथ नहीं रखा जाना चाहिए, उन्हें मनोरोग चिकित्सालय में क़ैदी की तरह रखा जाएगा.

फ्रिट्ज़ेल के वकील रूडोल्फ़ मायर ने फ़ैसले के बाद अदालत से बाहर निकलते हुए कहा, "फ्रिट्ज़ेल ने अपने इक़बालिया बयान में अपने अपराधों की गंभीरता को स्वीकार किया है और उन्हें मिलने वाली सज़ा उसी की तार्किक परिणति है."

मैं दिल से दुखी हूँ, मुझे अफ़सोस है कि मैंने अपने परिवार के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जोसेफ़ फ्रिट्ज़ेल

मैं दिल से दुखी हूँ, मुझे अफ़सोस है कि मैंने अपने परिवार के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया

73 वर्षीय फ्रिट्ज़ेल को आजीवन कारावास की सज़ा नवजात शिशु की मौत के मामले में दी गई है जिसे उनकी बेटी ने जन्म दिया था.

जूरी की राय थी कि अगर जन्म के बाद नवजात शिशु का इलाज कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी लेकिन फ्रिट्ज़ेल ने ऐसा नहीं होने दिया.

बुधवार को फ्रिट्ज़ेल की बेटी ने अपने अत्यंत मार्मिक बयान में बताया था कि किस तरह उसके पिता ने उसे बंधक बनाए रखा, किस तरह बरसों तक चले बलात्कार की वजह से उसने सात बच्चों को जन्म दिया.

फ्रिट्ज़ेल की बेटी के इस बयान के बाद उन्होंने अपने सभी अपराध स्वीकार कर लिए, यूरोपीय कानूनों के तहत आजीवन कारावास सबसे बड़ी सज़ा है क्योंकि यूरोप के किसी देश में मृत्युदंड का प्रावधान नहीं है.

कुछ महीनों पहले यह मामला सामने आया था और पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई थी कि किस तरह कोई व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों के साथ इतना क्रूर व्यवहार कर सकता है.

पूरा मुक़दमा चार दिन चला और फ्रिट्ज़ेल के इक़बालिया बयान के बाद जूरी ने सबसे सख़्त सज़ा सुना दी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+