गॉडफ्रे फिलिप्स पुरस्कार से नवाजे गए 7 बहादुर

गॉडफ्रे फिलिप्स बहादुरी पुरस्कार शारीरिक बहादुरी, सामाजिक बहादुरी और माइन्ड ऑफ स्टील तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। वर्ष 1990 से शुरू हुए इस पुरस्कार का सिलसिला जारी है। यह पुरस्कार शारीरिक बहादुरी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बहादुरीपूर्वक कार्य करने वालों को दिए जाते हैं। अब तक 100 से अधिक लोगों को बेहतर समाज की रचना में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

इस वर्ष शारीरिक बहादुरी श्रेणी में स्वर्ण पदक, 50 हजार रुपये नकद तथा प्रशस्ति पत्र गुजरात के अतुल कुमार प्रताप सिंह, रजत पदक राजस्थान की अर्चना नागर और विशेष पुरस्कार मध्य प्रदेश की प्राची सेन को दिया गया।

इसी तरह सामाजिक साहसिक बहादुरी के लिए स्वर्ण पदक गुजरात की परमा बेन सावा, रजत पदक मध्य प्रदेश के आनंद प्रसाद शर्मा, कांस्य पदक मध्य प्रदेश के दिनेश सिंह और विशेष पुरस्कार राजस्थान के शहनाज अहमद को दिया गया। माइन्ड ऑफ स्टील का पुरस्कार मध्य प्रदेश की पूजा बी सुब्रमण्यम को दिया गया।

गुरुवार की शाम आयोजित समारोह में ए़ बी़ एस़ एम़ जनरल आफीसर कमान्डिग 21 कोर लेफ्टिनेन्ट जनरल अरविन्द सिंह लावा ने बहादुरों को सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों को पदक, नकद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+