मध्य प्रदेश में डकैतों ने 12 को जिंदा जलाया
सतना, 19 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में डकैतों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने के शक में 12 लोगों को जिंदा जला दिया। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने डकैतों की तलाश के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के बिछियन गांव में बुधवार रात दीपक और सुंदर पटेल गिरोह ने धावा बोला। सुंदर पटेल पिछले दिनों मारे गए डकैत अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठौकिया का भाई है। डकैतों को शक था कि लल्लू पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। इसी शक की बिनाह पर डकैतों ने लल्लू के परिजनों और कुछ रिश्तेदारों पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।
मझगवां थाने के प्रभारी जी़ पी़ सिंह ने आईएएनएस को बताया कि जलने से महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोग मारे गए हैं। रीवा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और सतना के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मझगवां क्षेत्र में पहुंच गया है और डकैतों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications