Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मप्र में 12 को जिंदा जलाने वाला डकैत गिरोह पुलिस के निशाने पर (राउंडअप)

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिछियन गांव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और भरोसा दिलाया कि निर्दोष लोगों की जान लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की हिचक नहीं दिखाई जाएगी। जो भी लोग इस कान्ड में शामिल है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के गृह मंत्री जगदीश देवडा ने डकैतों के सफाए के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी चर्चा करने की बात कही।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस़ क़े राउत ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि इस सामूहिक हत्याकांड को सुन्दर पटेल गिरोह ने अंजाम दिया है। इस गिरोह की बेटा लाल सिंह से इस बात को लेकर दुश्मनी थी कि उसने कालू सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। राउत स्वयं शुक्रवार को बिछियन गांव पहुॅच रहे हैं। उसके बाद ही पुलिस की अगली रणनीति तय होगी।

मालूम हो कि सतना जिले के मझगवां थाना अंतर्गत स्थित बिछियन गांव में बुधवार की रात को लगभग आठ बजे सुन्दर पटेल गिरोह ने धावा बोला। डकैत गिरोह के सदस्यों को शक था कि लल्लू गौड का पुत्र बेटा लाल पुलिस के लिए मुखबिरी करता है। बेटा लाल कभी डकैत रहा है और उसने आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस के लिए मुखबिरी शुरू की थी। इसी शक की बिनाह पर बिछियन गांव पहुंचे डकैतों ने लल्लू गौड के घर के बाहर फायरिंग की।

डकैतों की फायरिंग का दौर चल रहा था तब गांव के ही कुछ लोग बाहर बैठे थे। डकैतों ने सबसे पहले ओम प्रकाश को पकड़ा और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। यह नजारा देखकर लल्लू गौड के परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर दुबक गए। लल्लू गौड का पुत्र बेटा लाल पास के ही गांव खोडरी से ट्रैक्टर में मिट्टी का तेल लेकर आया था। इसी मिट्टी के तेल को डकैतों ने लल्लू गौड के मकान के चारों ओर छिड़का और आग लगा दी।

डकैत गिरोह के सदस्य बाहर खडे मकान को धू-धू कर जलता देखते रहे और जब उन्हें भरोसा हो गया कि घर के भीतर मौजूद सभी लोग जल गए होंगे तभी वे बिछियन गांव से जंगल की ओर गए। मरने वालों में लल्लू गौड के परिवार की रामकली, माताबाई, ममता, और किरण के अलावा तीन बच्चे वीरू (4 वर्ष), प्रभा कुमारी (2 वर्ष), और दीपक सिंह (8 वर्ष) तथा लल्लू गौड के दो पुत्र बेटा लाल व हाकिम सिंह भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लल्लू गौड के परिचित ओम प्रकाश, झन्ने मुसलमान तथा संत गौड ने भी जान गंवाई हैं।

मझगवां थाने के प्रभारी जी़ पी़ सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि जलकर कुल 12 लोगों की मौत हो गई है। रीवा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक और सतना के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मझगवा क्षेत्र में पहुंच गया है और पुलिस दल डकैतों की तलाश कर रहा है।

सतना जिले का मझगवां थाना उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है और यहां उत्तर प्रदेश के डकैतों का लम्बे अरसे से आतंक कायम है। कभी यहां ददुआ की सल्तनत चलती थी तो फिर अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठौकिया का बोल बाला रहा है। इन दोनों ही प्रमुख डकैतों के खात्मे के बाद एक बार फिर डकैतों ने अपना आतंक बरपाना शुरू कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+