'स्लमडॉग' के बाल सितारों ने सोनिया को सौंपा अनुरोध पत्र (लीड-1)
इस अवसर पर इन बच्चों ने गांधी को एक अनुरोध पत्र सौंपा जिसमें यथाशीघ्र घर मुहैया कराने की मांग की गई।
ये बाल सितारे विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक समारोह में हिस्सा लेने के लिए राजधानी आए हुए हैं। दोनों बाल सितारे अपने अभिभावकों के साथ यहां आए हैं।
अजहरुद्दीन की मां शमीम शेख ने आईएएनएस से कहा, "हमसे किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। हम अब भी बांद्रा स्थित शांति पैलेस में रह रहे हैं। "
शमीम ने कहा कि सोनियाजी से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमारे लिए बेहतर किया जाएगा और हमें उनकी बातों पर भरोसा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मीडिया सचिव टॉम वडक्कन ने आईएएनएस से कहा, "सोनिया गांधी ने स्लमडॉग मिलियनेयर के बाल कलाकारों से गुरुवार को अपने आवास पर मुलाकात की।"
उधर दोनों बाल सितारों ने विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक समारोह में रैंप पर कैटवॉक किया। इन दोनों ने फैशन डिजाइनर आशिमा और लीना सिंह के डिजायन किए हुए कपड़ों में रैंप पर कैटवॉक किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications