मतदाताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है चुनाव : मनोज बाजपेयी
मनोज ने ये बातें अपेन ब्लॉग की ताजा पोस्ट में कही है। उन्होंने आम चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से अपने ब्लॉग के जरिए अपील भी की है। उन्होंने लिखा, "मेरी प्रार्थना है कि मतदाता पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं जाएं। सिर्फ होनहार और वास्तव में लोगों के बीच रहकर, जिसमें काम करने की क्षमता हो, उसी को चुनें।"
मनोज ने लिखा है कि उनका मानना है कि इस बार चुनाव के दिन मतदाता अपने अधिकारों का समझदारी से उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा, "इस बार हम एक सभ्य, समझदार, ईमानदार, निष्ठावान प्रतिनिधि को लोकसभा भेजेंगे।"
अभिनेताओं के चुनाव मैदान में उतरने के मुद्दे पर भी मनोज ने राय रखी है। उन्होंने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा कि क्या फिल्मी दुनिया के लोगों का राजनीति में आना उचित है तो मेरा जवाब यही था कि एक अपराधी की जगह पर अगर एक फिल्म कलाकार आता है तो वह लाख दर्जे अच्छा है। एक फिल्मवाला कहीं न कहीं सीधा लोगों से जुड़ा होता है और कहीं न कहीं वह लोगों को समझने की कोशिश करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications