वरुण गांधी ने अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका
इससे पहले वरुण ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से अपने खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त करने की गुहार लगाई। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है।
वरुण के वकील संदीप कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए एक याचिका दाखिल की।
कपूर ने कहा कि वरुण को गिरफ्तार किए जाने की आशंका है और चूंकि उत्तर प्रदेश में अग्रिम जमानत हासिल करने का प्रावधान फिलहाल उपलब्ध नहीं है इसीलिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है।
वरुण की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
वरुण के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बारखेड़ा पुलिस थाना में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 153ए, और धारा 188 के तहत दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधित्व की धारा 125 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications