शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, सेंसेक्स में 25 अंकों की बढ़त (राउंडअप)

बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार की सुबह 9023.04 अंक पर खुला जो बुधवार को 8976.68 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स दोपहर को 25.07 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 9001.75 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान इसने 9086.77 के उच्चतम और 8900.39 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को 2810.75 अंक पर पिछले बंद के मुकाबले 0.57 प्रतिशत वृद्धि के साथ खुला। बुधवार को निफ्टी 2794.70 पर बंद हुआ था।

निफ्टी 12.45 अंकों यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 2807.15 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान इसने 2822.25 के उच्चतम और 2771.35 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.22 अंकों की तेजी के साथ 2774.12 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 33.05 अंकों की तेजी के साथ 3097.53 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में स्मालकैप सूचकांक के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

सेंसेक्स में स्टरलाइट, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन (एचडीएफसी), टाटा कंसलटेंसी सर्विसिज (टीसीएस) कंपनियों के शेयरो में तेजी रही जबकि लार्सन एंड टूब्रो, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) और टाटा मोटर्स कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+