सेंसेक्स में 25 अंकों की मामूली बढ़त (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार की सुबह 9023.04 अंक पर खुला जो बुधवार को 8976.68 पर बंद हुआ था।
दिन के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स दोपहर को 25.07 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 9001.75 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान इसने 9086.77 के उच्चतम और 8900.39 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को 2810.75 अंक पर पिछले बंद के मुकाबले 0.57 प्रतिशत वृद्धि के साथ खुला। बुधवार को निफ्टी 2794.70 पर बंद हुआ था।
निफ्टी 12.45 अंकों यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 2807.15 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान इसने 2822.25 के उच्चतम और 2771.35 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.22 अंकों की तेजी के साथ 2774.12 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक 33.05 अंकों की तेजी के साथ 3097.53 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications