बसपा प्रत्याशी पर पैसा मांगने का आरोप

जिले के लहरपुर थाना प्रभारी सुभाष तिवारी ने गत बीस जनवरी को जनरल डायरी(जीडी) पर रपट नंबर चौंतीस पर तस्करा दर्ज किया था। तस्करा में कहा गया है कि "सीतापुर से बसपा के उम्मीदवार बुनियाद हुसैन अंसारी ने थाने के मोबाइल नंबर पर फोन कर बीस हजार रूपए की मांग की और कहा कि मैने पैसे देकर टिकट खरीदा है अगर तुम पैसा नहीं दोगे तो तुम्हें यहां रहने नहीं दूंगा। तुम्हारा स्थानांतरण करा दूंगा।"
मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। जिले के पुलिस प्रमुख प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद ही वह इस मामले में कुछ कह पाएंगे।
उधर इस मामले में बुनियाद हुसैन अंसारी से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications