कंडोम नहीं है एड्स का इलाज

पिछले दिनों एक रिपोर्ट में यह बात कही गई थी कि दक्षिण अफ्रीका में एड्स महामारी की तरह फैल रहा है। फिलहाल यहां करीब 2 करोड़ 20 लाख एचआईवी पीड़ित हैं।
अफ्रीका महाद्वीप के दौरे पर आए पोप का यह बयान उन संगठनों के लिए करारा झटका है जो इस महाद्वीप में एड्स की महामारी को रोकने में लगे हैं।
पोप ने एड्स को रोकने के लिए लोगों को सेक्स के प्रति संयमित और जिम्मेदारी भरा रवैया अपनाने की सलाह दी। इससे पहले पोप जॉन पॉल ने भी एड्स के खिलाफ मुकाबले में संयमित सेक्स जीवन को कंडोम के इस्तेमाल से बेहतर बताया था।
पोप के तौर पर पिछले चार वर्षों में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने पहली बार कंडोम के इस्तेमाल पर सीधेतौर पर निशाना साधा है। बेनेडिक्ट ने कहा एड्स से लड़ने में रोमन कैथोलिक चर्च सबसे आगे है।
उन्होंने कहा, “आप इस समस्या का हल कंडोम बांटकर नहीं कर सकते, बल्कि इससे समस्या और बढ़ रही है"। पोप के इस बयान पर स्वंय कैथोलिक समुदाय के घर्मगुरु भी बंटे नजर आ रहे हैं जिनमें से कई अफ्रीका में एड्स की रोकथाम के लिए काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications