पश्चिम बंगाल में ब्लास्ट, 1 मरा

महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राज कनौजिया ने सिलीगुड़ी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लास्ट अलीपुरदौर के चौपाटी बाजार में सुबह 11.10 बजे हुआ। बम साइकिल में रखा गया था।
सरकारी आकड़ों के मुताबिक ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह पूछे जाने पर कि धमाके में किस संगठन का हाथ हो सकता है, श्री कनौजिया ने कहा कि इस सवाल का जवाब अभी देना जल्दबाजी होगा। इसमें किस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती ने इस धमाके को आतंकवादियों की कारगुजारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का आगामी लोकसभा से कोई संबंध नहीं है और न ही यह कोई राजनीतिक घटना है। उन्होंने धमाके की जांच के आदेश दे दिये हैं।
खबर लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या एक और घायलों की संख्या 12 थी। पुलिस के मुताबिक यह संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications