वरुण को मिला शिवसेना का समर्थन

शिवसेना के मुखपत्र सामना में बाल ठाकरे ने वरुण गांधी का समर्थन करते हुए लिखा है कि वरुण ने जो कुछ भी कहा वह 'ज़हर' नहीं बल्कि बहुसंख्यकों के दिल की भड़ास है. इसलिए उन्हें माफी मांगने की ज़रुरत नहीं है।
वरुण गांधी की जमकर तारीफ करते हुए बाल ठाकरे ने लिखा है कि 'वरुण भाजपा का एक युवा चेहरा हैं इसलिए पार्टी को उसके साथ खड़ा होना चाहिए न कि उसे माफी मांगने के लिए मजबूर करना चाहिए'।
बाल ठाकरे ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आचार संहिता के नाम पर ज्यादती की जा रही है और सच बोलने पर पाबंदी लगाई जा रही है।
ठाकरे ने वरुण की तुलना संजय गांधी से करते हुए कहा कि संजय भी हिंदू हितों की बात करते थे. 'आज संजय का ख़ून वरुण की रग़ों में उफान मार रहा है'


Click it and Unblock the Notifications