मेघालय में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संवाददाताओं को बताया, "मंत्रिमंडल को मंगलवार को मेघालय के राज्यपाल की रिपोर्ट मिली थी।"
उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट में संवैधानिक संकट का जिक्र करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। चिदंबरम ने बताया कि राज्यपाल की रिपोर्ट स्वीकार कर राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश भेज दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications