Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव का बहिष्‍कार करेंगे माओवादी

Naxalites
पटना। नक्सलियों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा बुधवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मतदान में भाग लेने वाले लोगों को बुरा परिणाम भुगतना होगा।

भाकपा (माओवादी) की बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष क्षेत्रीय कमेटी के प्रवक्ता गोपाल द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा सरकार ने विकास के नाम पर केवल बयानबाजी की है तथा अराजकता को बढ़ावा दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव से भी जो सरकार चुनी जाएगी वह भी वही करेगी जो इस सरकार ने किया है। इस कारण मतदान का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी भी दी है जो लोग मतदान में भाग लेंगे उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। विज्ञप्ति में राजनीतिक दलों को भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की चेतावनी दी गई है। झारखंड के पलामू, लातेहार तथा चतरा जिले में तो चुनाव बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने दीवार लेखन किया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में वर्ष 2004 में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले दो मतदाताओं के हाथ काट दिए थे जबकि बिहार के गया जिला में नक्सलियों की धमकी के कारण दर्जन भर नेताओं ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+