राजोलीना बने मेडागास्कर के 'राष्ट्रपति'

राजोलीना बने मेडागास्कर के 'राष्ट्रपति'

इससे पहले राष्ट्रपति रहे मार्क रैवालोमैनन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.

सेना के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मार्क रैवालोमैनन के सैन्य तानाशाह की तरह सत्ता संभालने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मेडागास्कर की पूरी सेना एँड्री राजोलीना के साथ है या फिर सेना का एक हिस्सा ही उनका समर्थन कर रहा है.

इससे पहले अफ़्रीकन संघ ने सेना से अनुरोध किया था कि वे एँड्री राजोलीना को सत्ता न सौंपें क्योंकि यह तख़्तापलट माना जा सकता है.

एंड्री राजोलीना ने इस साल जनवरी से मार्क रैवालोमैनन के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों की शुरुआत की थी. इस दौरान हुए संघर्ष में सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

सत्ता परिवर्तन

रेडियो पर प्रसारित अपने संबोधन में मार्क रैवालोमैनन ने अपने इस्तीफ़े की घोषणा की और कहा कि वे अपने सारे अधिकार सेना को सौंप रहे हैं.

उन्होंने कहा, "यह एक कठिन निर्णय था लेकिन यह निर्णय मुझे लेना ही था. हमें अपने देश के विकास के लिए शांति का माहौल चाहिए."

रैवालोमैनन का इस्तीफ़ा 34 साल के एंड्री राजोलीना के लिए एक बड़ी लोकतांत्रिक जीत थी.

उन्हीं एंड्री राजोलीना के लिए जिन्हें फ़रवरी में राजधानी के मेयर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था.

इससे पहले मार्क रैवालोमैनन ने इस राजनीतिक विवाद को निपटाने के लिए जनमतसंग्रह करवाने का सुझाव दिया था लेकिन एंड्री राजोलीना ने इसे ठुकराते हुए सोमवार को अपने आपको राष्ट्रपति घोषित कर दिया था.

बाद में सेना के कमांडरों ने भी उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया.

बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में नए राष्ट्रपति राजोलीना ने कहा कि वे देश में दो सालों के भीतर चुनाव करवाएँगे.

उनका कहना था कि इस बीच उन्हें संविधान में कई परिवर्तन करने होंगे.

इसमें एक महत्वपूर्ण परिवर्तन यह होगा कि राष्ट्रपति बनने की उम्र सीमा घटाई जाए क्योंकि संविधान के अनुसार राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम उम्र 40 वर्ष है और एंड्री राजोलीना की उम्र इस समय 34 वर्ष है.

राष्ट्रपति राजोलीना ने अपना करियर एक डीजे यानी डिस्क जॉकी की तरह शुरु किया था.

उनकी तेज़ रफ़्तार की वजह से 'टीजीवी' के नाम से पुकारा जाता है. 'टीजीवी' फ़्रांस की तेज़ रफ़्तार बुलेट ट्रेन है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+