झारखंड में कांग्रेस और झामुमो का समझौता

समझौते के मुताबिक़ 14 लोकसभा सदस्यों वाले झारखंड राज्य में कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा पाँच सीटों पर. दोनों पार्टियों ने दो सीटें राष्ट्रीय जनता दल के लिए छोड़ दी हैं.
ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इसे कांग्रेस की राष्ट्रीय जनता दल को झिड़की के तौर पर देखा जा रहा है.
अगर कोई ये सोचे कि कांग्रेस को दरकिनार किया गया है तो वह स्वप्नलोक में है. इससे पहले भी झारखंड में जब हमने छह सीटें जीती थीं तो राजद दो पर थी केशव राव, झारखंड कांग्रेस प्रभारी
| |
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी केशव राव से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने राजद को ये जवाब दिया है तो उन्होंने कहा, "अगर कोई ये सोचे कि कांग्रेस को दरकिनार किया गया है तो वह स्वप्नलोक में है. इससे पहले भी झारखंड में जब हमने छह सीटें जीती थीं तो राजद दो पर थी."
उन्होंने कहा कि इसी वजह से राजद के लिए दो सीटें छोड़ी गई हैं.
दरअसल बिहार में लोकसभा सीटों के बँटवारे की घोषणा करते हुए राजद और राम विलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने 40 में से कांग्रेस के लिए तीन सीटें छोड़ी थीं.
समझौते के अनुसार राज्य में राजद 25 सीटों पर और लोकजनशक्ति पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
उस समझौते के बारे में कांग्रेस ने कहा था कि बिहार में सीटों की ये सहमति उन्हें मंज़ूर नहीं है और वह इस पर सहयोगियों से बात करेगी.


Click it and Unblock the Notifications