दमिश्क। सीरिया में 114 साल के एक ऐसे व्यक्ति की मौत हो गई जिसके छह बेटे और 175 पौत्र-पौत्रियां हैं। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सीरिया के दक्षिण-पश्चिम के कुनेत्रा कस्बे में ईशा अली अन-नादिर (114 वर्ष) की मौत हो गई।
ईशा का जन्म वर्ष 1895 में हुआ था। ईशा ने कहा था कि वह हर रोज अपने आहार में दूध, घर की बनी रोटी और अंकुरित गेहूं लेते थे। इसके अलावा वह एक प्याला गर्म कॉफी भी पीते थे। यही उनकी लंबी जिंदगी का राज था।