तीसरे मोर्चे की सरकार मुश्किल: ज्योति बसु

सीपीएम नेता ज्योति बसु ने कहा है कि तीसरे मोर्चे का सत्ता में आना मुश्किल लगता है लेकिन ये सफल रहा तो वामदल मोर्चा सरकार में शामिल होंगे.
पश्चिम बंगाल के जादवपुर से पार्टी के लोक सभा उम्मीदवार सुजन चक्रवर्ती की वेबसाइट को जारी रहते हुए उन्होंने कहा,'' तीसरे मोर्चे का सरकार बना पाना मुश्किल है लेकिन इस दिशा में कोशिशें की जा रही हैं.''
ज्योति बसु ने कहा,'' हमें तीसरे मोर्चे को केंद्र में सत्ता में लाने की ज़रूरत है.'' तीसरे मोर्चे का सरकार बना पाना मुश्किल है लेकिन इस दिशा में कोशिशें की जा रही हैं ज्योति बसु
| |
उनका कहना था कि पिछली बार हम इसमें शामिल नहीं हो सके थे लेकिन इस बार शायद हम शामिल हों. उल्लेखनीय है कि तीसरा मोर्चा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने वाले दलों का गठबंधन है.
पिछले सप्ताह कर्नाटक के तुमकुर में इसकी बैठक हुई थी और सीपीएम इसका मुख्य घटक है. सीपीएम महासचिव प्रकाश कारत ने भी इस बार वैकल्पिक सरकार बनने पर उसमें शामिल होने के संकेत दिए थे.
प्रकाश कारत ने दिल्ली में कहा था कि अगर परिस्थितियाँ बनती हैं तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा और सरकार में शामिल होने के बारे में फ़ैसला किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications