चिदंबरम ने कहा, चुनाव अभियान के दौरान सतर्क रहें नेता (लीड-1)
जम्मू, 18 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई थी।
जम्मू में संवादाताओं को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं को अपने चुनाव अभियान में सतर्क रहना चाहिए। जम्मू और कश्मीर में पिछला चुनाव कमोबेश शांतिपूर्ण संपन्न हुआ था। मैं राजनीतिक दलों नेताओं को सलाह देना चाहता हूं कि वे अपनी यात्राओं को सीमित रखें।"
चिदंबरम ने इस बात जोर दिया कि हमें विश्वास है कि सभी को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
नई दिल्ली में सरकार के सूत्रों ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के इलेक्ट्रानिक बातचीत को रिकार्ड किया है जिससे आतंकी हमलों की आशंका को बल मिलता है।
जम्मू में सुरक्षा स्थिति की बैठक की अध्यक्षता चिदंबरम ने की, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय गृहमंत्री का पद संभालने के बाद चिदंबरम का यह राज्य का पहला दौरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications