बिहार में नक्सलियों ने 18 ट्रैक्टर फूंके

शिवहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रह्लाद कुमार ने बुधवार को बताया कि बेलहिया छपरा गांव के समीप बागमती नदी पर बन रहे बांध निर्माणस्थल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के लगभग 100 नक्सलियों ने मजदूरों को वहां से भगा दिया और 18 ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें लेवी नहीं मिलने के कारण उक्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। बांध का निर्माण कोलकोता की हिन्दुस्तान स्टील कंपनी लिमिटेड (एचएससीएल)करवा रही है।
कुमार के अनुसार मामले की प्राथमिकी तरियानी थाना में दर्ज करा दी गई है तथा नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications