मध्य प्रदेश के मंत्री ने अय्यर पर साधा निशाना
केन्द्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र में भार्गव ने कहा है कि अय्यर दिल्ली में तो उन्हें शाबासी देते हैं और जब वे प्रदेश की राजधानी भोपाल आते है तो आलोचना करने से नहीं चूकते। मालूम हो कि अय्यर ने पिछले दिनों भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। भार्गव का मानना है कि अय्यर की यह टिप्पणी राजनीतिक सच को झुठलाने की कोशिश है।
भार्गव द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2006 - 2007 और 2007 - 08 में मध्य प्रदेश को पंचायत राज को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासों के लिए छठे स्थान पर रखा गया था और 2008 - 09 में तो मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर पहुंच गया। इसके लिए केन्द्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप डेढ करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया गया। भार्गव का मानना है कि एक तरफ सराहना और दूसरी ओर आलोचना राजनीतिक लाभ के लिए की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications