Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नक्सलियों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान (लीड-1)

पटना, 18 मार्च (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव का नक्सलियों ने बहिष्कार करने का एलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा बुधवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मतदान में भाग लेने वाले लोगों को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। इधर, पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त तेज कर दी है तथा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एवं राज्य पुलिस प्रवक्ता नीलमणि ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि प्रत्येक आम चुनाव के पूर्व नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार का एलान किया जाता है परंतु इसका मतदान के प्रतिशत पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी जिससे वे निर्भीक होकर अपने मतों का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभी से ही अतिरिक्त पुलिस बल भेजे जा रहे हैं तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

भाकपा (माओवादी) के बिहार, झारखंड तथा छतीसगढ़ राज्य की विशेष क्षेत्रीय कमेटी के प्रवक्ता गोपाल द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सरकार ने भी विकास के नाम पर केवल बयानबाजी की है तथा अराजकता को बढ़ावा दिया है। आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से भी जो सरकार चुनी जाएगी वह भी वही करेगी जो इस सरकार ने किया है। इस कारण मतदान का बहिष्कार किया जाना चाहिये।

उन्होंने चेतावनी भी दी है जो लोग मतदान में भाग लेंगे उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। विज्ञप्ति में राजनीतिक दलों को भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की चेतावनी दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+