एयरसेल ने दिल्ली में की जीएसएम सेवा की शुरुआत

एयरसेल के मुख्य संचालन अधिकारी गुरदीप सिंह ने सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि कंपनी पेशेवर, लघु एवं मध्यम उद्यमों के साथ ही युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए आकर्षक पैकेज पेश करेगी।

सिंह ने कहा, "लघु एवं मध्यम उद्यमों और पेशेवरों की जरूरतों के मद्देनजर कंपनी आकर्षक रिचार्ज स्कीम लाएगी। इसके तहत एयरसेल के लोकल नेटवर्क पर मुफ्त कॉल की सुविधा और अन्य नेटवर्क पर 50 पैसे की दर से कॉल सुविधा मुहैया कराई जाएगी।"

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की कॉल 1 रुपये की दर पर मुहैया कराई जाएगी। कंपनी 'दिल्ली के युवा' नाम से एक स्कीम लांच करेगी जिसके तहत कई आकर्षक सुविधाएं दी जाएंगी।

एयरसेल देश की पांचवी सबसे बड़ी जीएसम सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है। इसके ग्राहकों की संख्या 1.7 करोड़ है। यह मलेशिया की कंपनी मैक्सिस कम्युनिकेशन और अपोलो अस्पताल एंटरप्राइजेज की संयुक्त उद्यम कंपनी है।

एयरसेल देशभर में जिन 14 टेलीकॉम सर्किल में सेवा मुहैया करा रही है वे हैं-दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू, केरल, कोलकाता, असम, बिहार, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर-पूर्व, उड़ीसा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+