क्वीन मैरी 2 क्रूज लाइनर ने कोच्चि तट पर लंगर डाला

कोच्चि(केरल), 18 मार्च(आईएएनएस)। दुनिया के सर्वाधिक भव्य क्रूज लाइनर क्वीन मैरी 2 ने बुधवार को जब कोच्चि तट पर लंगर डाला तो इस तट की भव्यता और बढ़ गई। इस पर्यटन जलपोत की यह दूसरी कोच्चि यात्रा है।

इसे दुनिया का सर्वाधिक सुविधा संपन्न पर्यटन पोत माना जाता है। दुनिया में अब तक बने जलपोतों में यह सर्वाधिक भव्य है। यह क्रूज लाइनर बुधवार सुबह सिंगापुर से कोच्चि तट पर पहुंचा और शाम ही इसके दुबई लौटने की योजना थी। इस पर 24,51 यात्री और 1253 कर्मचारी सवार हैं। इनमें से कई भारतीय भी हैं। यह 13 डेक से लैस है।

यह विशाल समुद्री सैरगाह एक अत्याधुनिक तारामंडल और एक आयुर्वेदिक मालिश केंद्र से भी लैस है। जनवरी 2004 में अपनी सेवा शुरू करने वाला क्वीन मैरी 2 लाइनर इससे पहले पिछले साल 7 मार्च को कोच्चि पहुंचा था। कोच्चि कई लग्जरियस क्रूज लाइनरों का अहम पड़ाव बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+