नक्सलियों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान
भाकपा (माओवादी) की बिहार, झारखंड तथा छत्तीसगढ़ राज्य की विशेष क्षेत्रीय कमेटी के प्रवक्ता गोपाल द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा सरकार ने विकास के नाम पर केवल बयानबाजी की है तथा अराजकता को बढ़ावा दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव से भी जो सरकार चुनी जाएगी वह भी वही करेगी जो इस सरकार ने किया है। इस कारण मतदान का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी भी दी है जो लोग मतदान में भाग लेंगे उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा। विज्ञप्ति में राजनीतिक दलों को भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की चेतावनी दी गई है। झारखंड के पलामू, लातेहार तथा चतरा जिले में तो चुनाव बहिष्कार को लेकर नक्सलियों ने दीवार लेखन किया है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में वर्ष 2004 में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले दो मतदाताओं के हाथ काट दिए थे जबकि बिहार के गया जिला में नक्सलियों की धमकी के कारण दर्जन भर नेताओं ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।
*


Click it and Unblock the Notifications