आईएमएफ ने की भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की प्रशंसा

वाशिंगटन, 18 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल के वर्षो में भारत के सशक्त आर्थिक प्रदर्शन और वर्तमान वैश्विक संकट से मजबूती से निपटने की क्षमता की सराहना की है लेकिन बढ़ते वित्तीय घाटे और सार्वजनिक कर्ज पर चिंता जाहिर की है।

भारतीय नीति-निर्माताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद आईएमएफ निदेशकों ने कहा है कि हाल के वर्षो में भारत के प्रदर्शन में सशक्त वृहद आर्थिक नीतियों और ढांचागत सुधारों के साथ सतत प्रगति की झलक मिलती है।

वैश्विक वित्तीय संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा त्वरित और समग्र नीतिगत रुख अपनाए जाने की आईएमएफ ने सराहना की है लेकिन साथ ही जोखिम घटाने पर भी बल दिया है। आईएमएफ ने लचीली, व्यावहारिक और पहल कदमी की नीति अपनाने को कहा है।

आईएमएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक उसके निदेशकों का कहना है कि वर्ष 2008-09 के वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज से आर्थिक विकास को समर्थन मिलेगा। हालांकि उसकी ओर से यह भी कहा गया कि सार्वजनिक ऋण और सकल घरेलू उत्पाद के उच्च अनुपात से घाटा बढ़ेगा, जिससे वित्तीय स्थिरता के प्रति चिंताएं बढ़ेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+