भाजपा प्रत्याशी ने आचार संहिता तोड़ी

मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी रामकेवल ने बुधवार को बताया कि तृप्ति ने बिना प्रशासन की अनुमति के अपने 20 और 21 मार्च को प्रस्तावित रोड शो की घोषणा कर अखबारों में उसके विज्ञापन निकलवा दिए।
रामकेवल ने बताया कि प्रशासन ने इसे आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए रामकेवल एवं जिले की भाजपा इकाई को मंगलवार शाम नोटिस भेजकर बुधवार शाम तक स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न उनके रोड शो को प्रतिबंधित कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मामले से राज्य चुनाव आयोग को अवगत करा दिया गया है। आयोग के निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मैनपुरी समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की परंपरागत सीट है और वह इस बार भी यहीं से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications