बीएसएनएल अप्रैल में शुरू करेगा ब्लैकबेरी सेवाएं
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अप्रैल में ब्लैकबेरी सेवाएं शुरू करेगी। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कुलदीप गोयल ने एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया, "हमें सरकार से आवश्यक मंजूरी मिल गई है और हम ब्लैकबेरी सेवाएं अगले महीने शुरू कर देंगे।"
इस समय सिर्फ चार दूरसंचार कंपनियां-रिलायंस कम्युनिकेशंस, एयरटेल, वोडाफोन और टाटा टेलीसर्विसेज ब्लैकबेरी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
पहले कनाडा की रिसर्च इन मोशन (आरआईएम)द्वारा तैयार की गई ब्लैकबेरी डिवाइस पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चिंता जाहिर की थी।
हालांकि कनाडा के उद्योग मंत्री टोनी क्लीमेंट ने फरवरी में दूरसंचार मंत्री ए. राजा से बातचीत के बाद कहा था कि ब्लैकबेरी फोन के बारे में व्यक्त की गई सुरक्षा संबंधी चिंताएं काफी हद तक दूर की जा चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications