संयुक्त राष्ट्र के अपहृत कर्मचारी रिहा

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सोमालिया-इथियोपिया सीमा से करीब 75 किलोमीटर दक्षिण पूर्व वजीद शहर में हवाई पट्टी की ओर जा रहे चारों कर्मचारियों को कल बंदूकधारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। इनमें से तीन विदेशी तथा एक सोमालियाई नागरिक था।
गौरतलब है कि दक्षिण सोमालिया में सहायता अभियान के लिए वजीद संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों तथा अन्य सहायता संगठनों का शिविर है। संयुक्त राष्ट्र के एसोसिएट प्रवक्ता फरहान हक ने कल दोपहार बाद कहा कि जिन चार लोगों का अपहरण किया गया था उन्हें सुरक्षित रिहा कर दिया गया है तथा अब वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षाकर्मियों के पास हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने बताया ये कर्मचारी विश्व खाद्य कार्यक्रम तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए काम करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications