पाक में 11 बर्खास्त जज हुए बहाल

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टीवी चैनल 'डॉन न्यूज' के हवाले से खबर दी है कि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी के अलावा सभी बर्खास्त न्यायाधीशों ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है।
चौधरी वर्तमान प्रधान न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने के बाद 21 मार्च को कार्यभार संभालेंगे। बहाल होने वाले न्यायाधीशों में पांच न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के तथा बाकी के न्यायाधीश उच्च न्यायालयों से संबद्ध हैं।
गिलानी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की थी कि नवंबर 2007 में आपातकाल के दौरान बर्खास्त किए गए सभी न्यायाधीशों की बहाली की जाएगी। इसके बाद वकीलों और राजनीतिज्ञों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस ले लिया था।
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आपातस्थिति लागू करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के 60 न्यायाधीशों को बर्खास्त कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications