बांग्लादेश में 12 आतंकवादी संगठन सक्रिय

sheikh hasina
ढाका। बांग्लादेश में लगभग 12 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं और बेरोकटोक अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। यह बात यहां के गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कही गई है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इन संगठनों की सक्रियता के बारे में व्यापक रिपोर्ट तलब करते हुए उस पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सभी 12 संगठन देश में खतरनाक गतिविधियां बिना किसी बाधा के चला रहे हैं। इन चरमपंथी संगठनों की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है।

'न्यू एज' अखबार के अनुसार हसीना इस रिपोर्ट से चिंतित हैं और उन्होंने इस बारे में व्यापक ब्यौरा मांगा है। कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर गहन मंथन हुआ।

सोमवार को हसीना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आतंकी संगठनों के वित्तीय स्रोत, उनके संपर्क नेटवर्क और राजनीतिक ताल्लुकात पर चर्चा हुई।

गृह सचिव अब्दुस सोभान सिकदर द्वारा पेश इस रिपोर्ट में जिन संगठनों की चर्चा है, उनमें जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश का नाम सबसे ऊपर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+