वरुण गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वरुण गांधी को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है. मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से ही भाजपा के उम्मीदवार हैं.
उन्होंने हाल ही में एक चुनावी सभा में कहा, 'ये हाथ नहीं है, ये कमल की ताकत है जो किसी का सर कलम कर सकता है.'
वरुण गांधी ने कहा था, "अगर कोई हिंदुओं की ओर हाथ बढ़ाता है या फिर ये सोचता हो कि हिंदू नेतृत्वविहीन हैं तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूँ कि मैं उस हाथ को काट डालूंगा."
उनके भाषण के कुछ अंशों को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. हालाँकि उन्होंने पीलीभीत ज़िलाधिकारी को दिए जवाब में भड़काऊ भाषण देने से इनकार किया है.
ख़ुद भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी ने वरुण की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि वरुण ने जो कहा वो भाजपा की परंपरागत संस्कृति नहीं हैं. उधर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "वो एक ऐसी पार्टी से जुड़े हैं जिसकी अल्पसंख्यक विरोधी विचारधारा है."


Click it and Unblock the Notifications