त्रिपुराः कांग्रेस को टक्कर देगी तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस और वाम मोर्चा दोनों को चुनौती देगी। त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अरुण चंद्र भौमिक ने कहा, "हम त्रिपुरा में जनजातियों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले दलों के साथ गठजोड़ करेंगे। राज्य में हमारा जनाधार बढ़ा है और हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि राज्य के तृणमूल कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस चुनाव में पार्टी को सफलता हाथ लगेगी।
त्रिपुरा की दो लोकसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। सत्तारूढ़ वाम मोर्चा और भाजपा ने दोनों सीटों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications