स्लम्स बढ़ाओ, ऑस्कर लाओः जसपाल भट्टी

चंडीगढ के सेक्टर 17 में अपनी हास्य प्रतिभा से लोगों का मनोरंजन करते हुए भट्टी ने देश की वर्तमान समस्याओं पर तंज़ किया। भट्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री बनना है।
भट्टी ने अपनी हालिया गठित रिसेशन पार्टी का हवाला देते हुए कहा कि "मैं जल्द ही लोकसभा के आगामी चुनाव में चंड़ीगढ़ संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करूंगा" और चुनाव लड़कर आर्थिक मंदी को समाप्त करुंगा।
जसपाल ने वर्तमान आर्थिक हालात पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वह यह चुनाव खुद की आर्थिक तंगी को दूर करने और नौकरी पाने के लिए लडेंगे।
चुनाव के बढ़ते खर्चे और उसके लिए होने वाली चंदा उगाही पर भट्टी ने कहा कि "लोग चाहें तो मुझे राशि भेंट कर सकते हैं। जब मैं चुनाव जीत जाऊंगा तो वे मुझसे बहुत सारे फायदे उठा सकते हैं।"
लोगों को हंसाते हुए भट्टी ने कहा कि उनकी पार्टी खुले आम झुग्गी-झोपड़ियों को बढ़ावा देगी। ताकि उनका वोट बैंक तैयार हो सके। साथ ही ये झुग्गी-झोपड़ियां देश के लिए और ऑस्कर भी लाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications