स्पीकर ने बचाया मेघालय सरकार को

एमपीए ने यह विश्वास मत नाटकीय परिस्थितियों में स्पीकर के मत के सहारे जीता। एमपीए और कांग्रेस दोनों को 27-27 विधायकों का समर्थन मिला लेकिन विधानसभा अध्यक्ष बिंदो लानोंग के एक मत के कारण एमपीए की जीत हुई।
इससे पहले, एमपीए से समर्थन वापस लेने वाले पांच विधायकों को मतदान से वंचित रहना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष ने इन पांचों के खिलाफ 'अंतरिम निलंबन' का आदेश जारी किया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि अगले आदेश तक पांचों विधायकों के सदन में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन पांच विधायकों में पूर्व मंत्री एडवाइजर पेरियोंग और पॉल लिंग्दोह, उपाध्यक्ष सनबार शुलइ, और दो निर्दलीय विधायक इस्माइल मराक और लिमिसन संगमा शामिल हैं।
मेघायल विधानसभा में इन पांचों विधायकों द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन से नाता तोड़ लेने से एमपीए गठबंधन अल्पमत में आ गया था।


Click it and Unblock the Notifications