'वाशिंगटन में एड्स महामारी के स्तर पर'

washington

अमरीकी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वाशिंगटन में एचआईवी और एड्स इतना फैल चुका है कि अब यह महामारी के स्तर तक पहुँच गया है.

वाशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वाशिंगटन डीसी में 12 वर्ष से अधिक आयु के तीन प्रतिशत लोग एड्स-एचआईवी से पीड़ित हैं. रिपोर्ट कहती है कि वाशिंगटन में एचआईवी और एड्स वास्तव में महामारी के स्तर तक पहुँच गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार संक्रमण की सबसे ज़्यादा दर अफ़्रीकी-अमरीकी लोगों और 40 से 49 की उम्र वाले नागरिकों में पाई जाती है.इस हिसाब वाशिंगटन डीसी की स्थिति अफ़्रीकी देश यूगांडा के बराबर है.

मुख्य वजह

रिपोर्ट बताती है कि सबसे अधिक संक्रमण पुरुषों के समलैंगिक यौन संबंधों के कारण हो रहे हैं. इसके बाद सबसे अधिक संक्रमण महिला-पुरुष यौन संबंधों के कारण और फिर इंजेक्शन से नशीले पदार्थों का सेवन करने के कारण हो रहे हैं.

लोगों को शहर की जनसंख्या के तीन फ़ीसदी एचआईवी/एड्स संक्रमित लोगों की संख्या इसके मुक़ाबले काफ़ी कम प्रतीत होगी कि अमरीका के कुल नागरिकों के एक फ़ीसदी से कम लोग कैंसर से पीड़ित हैं रिपोर्ट

लोगों को शहर की जनसंख्या के तीन फ़ीसदी एचआईवी/एड्स संक्रमित लोगों की संख्या इसके मुक़ाबले काफ़ी कम प्रतीत होगी कि अमरीका के कुल नागरिकों के एक फ़ीसदी से कम लोग कैंसर से पीड़ित हैं

रिपोर्ट के अनुसार, "कुछ लोगों को शहर की जनसंख्या के तीन फ़ीसदी एचआईवी/एड्स संक्रमित लोगों की संख्या इसके मुक़ाबले काफ़ी छोटी प्रतीत होगी कि अमरीका के कुल नागरिकों के एक फ़ीसदी से कम लोग कैंसर से पीड़ित हैं."

रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि राजधानी में संक्रमण की असली इससे कहीं ज़्यादा होगी क्योंकि एक तिहाई से लेकर क़रीब आधे नागरिक अपने संक्रमण के बारे में अनजान हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+