एमपीए ने मेघालय में विश्वास मत जीता
शिलांग, 17 मार्च (आईएएनएस)। मेघालय की सत्तारूढ़ मेघालय प्रोग्रेसिव एलायंस (एमपीए) ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में मंगलवार को विश्वास मत में जीत दर्ज की।
एमपीए को विधानसभा अध्यक्ष बिंदो लानोंग के मत समेत कुल 28 मत मिले जबकि 27 विधायकों ने कांग्रेस का समर्थन किया।
इससे पहले, एमपीए से समर्थन वापस लेने वाले पांच विधायकों को मतदान से वंचित रहना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष ने इन पांचों के खिलाफ 'अंतरिम निलंबन' का आदेश जारी किया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि अगले आदेश तक पांचों विधायकों के सदन में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
इन पांच विधायकों में पूर्व मंत्री एडवाइजर पेरियोंग और पॉल लिंग्दोह, उपाध्यक्ष सनबार शुलइ, और दो निर्दलीय विधायक इस्माइल मराक और लिमिसन संगमा शामिल हैं।
मेघायल विधानसभा में इन पांचों विधायकों द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन से नाता तोड़ लेने से एमपीए गठबंधन अल्पमत में आ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications